फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

पुलिस पर हमला करने वाले एक दर्जन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
crime
सांबा। जिले की रख अंब टाली पुलिस चौकी के जवानों पर हमला करने वाले एक पशु तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि इस मामले में एक दर्जन अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सनद रहे कि मंगलवार की सुबह रख अंब टाली पुलिस को सूचना मिली कि पशु तस्कर मदेरा क्षेत्र से निकल रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जब वाहन रोकने का इशारा किया तो पशु तस्करों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। इसमें रख अंब पुलिस चौकी प्रभारी व दो अन्य पुलिस कर्मी घायल हो गए। पुलिस के अधिकारियों के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस जवानों को क्षेत्र में भेजा गया। हमलावरों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया, जिसमें एक पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी क लिए छापा मार कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी दीपक जसरोटिया के अनुसार एक वाहन व एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने पशु तस्करी के प्रयास नाकाम कर 31 गोवंश कराए मुक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन की देखरेख में पशु तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए पुलिस ने मंगलवार की रात पशु तस्करी के दो प्रयास विफल कर दिए। इस दौरान 31 मवेशियों को मुक्त कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी के अनुसार मानसर की एक पुलिस पार्टी ने नाका लगाया था। वाहन जांच ड्यूटी के दौरान कुछ लोगों को संदिग्ध परिस्थितियों में मवेशियों के झुंड के साथ देखा। पुलिस पार्टी को देखकर वह मवेशियों को छोड़कर फरार हो गए। एक अन्य घटना में मानसर की पुलिस पार्टी ने हाईवे पर नाका लगाया। सांबा की ओर से आ रहे 10 और पशुओं को बचाया। जिन्हें अज्ञात व्यक्ति पैदल ले जा रहे थे। पुलिस ने मामला दायर कर लिया है। मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed