{"_id":"5ffdf2528ebc3e2f2338a34e","slug":"crime-samba-news-jmu226825787","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने तस्करों से 24 पशु मुक्त कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने तस्करों से 24 पशु मुक्त कराए
विज्ञापन
सांबा। पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ जारी अभियान में एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना घगवाल और सांबा के अधिकार क्षेत्र में तीन अलग-अलग मामलों में 24 मवेशियों को मुक्त कराया गया है। पुलिस के अनुसार कि कश्मीर की ओर से पशु की तस्करी के संबंध में सूचना पर कार्रवाई करते की गई।
पुलिस के अनुसार घगवाल की पुलिस पार्टी ने टपियाल में वाहन जांच के लिए नाका लगाया था। इस दौरान एक टाटा मोबाइल वाहन नंबर जेके 02 एएएफ -9028 जो कठुआ की तरफ से आ रहा था। वाहन की जांच के दौरान 5 मवेशी बिना अनुमति के लदे पाए गए। जांच के दौरान पुलिस से बचने के लिए मवेशियों को चतुराई से छुपाया गया था। आरोपी चालक की पहचान अब्दुल रज्जाक निवासी पलाह, हीरानगर, कठुआ के रूप में हुई है। सभी मवेशियों को मुक्त कर दिया गया। दूसरी तरफ घगवाल पुलिस ने टपियाल हाईवे पर नाके पर बिना नंबर के एक वाहन को रोकने का संकेत दिया। जो कठुआ की तरफ से आ रहा था। चालक ने वाहन को रोकने के बजाय, गति तेज कर दी और नाका पार्टी से भागने की कोशिश की। पुलिस जवानों ने वाहन का पीछा किया और इसे नाका बिंदु से कुछ मीटर की दूरी पर रोक दिया, हालांकि चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। ट्रक की जांच करते समय पांच मवेशी बिना अनुमति के अंदर लदे पाए गए। सभी मवेशियों को बचा लिया गया। वाहन को भी जब्त कर लिया गया।
उधर सांबा पुलिस ने मानसर मोड़ पर वाहन जांच के लिए नाका लगाया था। एक ट्रक नंबर जेके 02 एके- 0979 जो घाटी की ओर जा रहा था। पुलिस पार्टी को देखकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। उक्त वाहन की जांच के दौरान 14 मवेशी बिना अनुमति के लदे पाए गए। सभी मवेशियों को बचा लिया गया। वाहन जब्त कर लिया गया। पुलिस ने मामला दायर कर लिया है।