फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

अवैध खनन करते पांच वाहन सीज

विज्ञापन
crime
सांबा। अवैध खनन और निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए पुलिस ने तीन ट्रैक्टरों सहित पांच वाहनों को जब्त किया है। इनका उपयोग निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन में किया जा रहा था। एसएसपी के अनुसार अवैध खनन करने वालों के खिलाफ काफी सतर्कता बरती जा रही है। इसी संदर्भ में वाहनों को सीज किया गया है।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान बाड़ी ब्राह्मणा थाने की पुलिस ने क्षेत्र में गश्त करते हुए दो ट्रेक्टर न. जेके 21 डी- 5366 और जेके 21 डी- 2666 को निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन का दोषी पया, उसे मौके पर सीज कर दिया। दूसरी तरफ पुलिस चौकी मानसर की टीम ने मानसर मार्ग पर रुटीन वाहनों की जांच करते हुए दो डंपर जेके 21 डी- 6431 और जेके 21 डी- 6157 जो अवैध रेत ले जा रहे थे, को सीज किया। इसी तरह पुलिस थाना रामगढ़ के क्षेत्राधिकार में एक ट्रैक्टर न. जेके 02 डी 6431 रेत के अवैध परिवहन के लिए कमोर रामगढ़ के पास पकड़ा गया, को सीज किया। आगे की कार्रवाई के लिए भूविज्ञान और खनन विभाग को मामले सौंपे गए।
विज्ञापन

---------------------
अखनूर में सात डंफर और ट्राली जब्त
अखनूर। अवैध खनन के खिलाफ चल रहे अभियान में पुलिस ने अलग-अलग नाके के दौरान शनिवार की रात सात डंफर और ट्रॉली अवैध परिवहन सामग्री जब्त की। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण संजय शर्मा और एसडीपीओ वरुण जंडियाल की देखरेख में शनिवार रात को अखनूर में विशेष अभियान में एसएचओ अखनूर, एसएचओ घरोटा के अवैध खनन के लिए अब तक 65 डंपर और ट्रैक्टर जब्त किए गए। एसएचओ खौड़ और संबंधित चौकी अधिकारी, जबकि जिला खनन अधिकारी जम्मू को कानून के अनुसार कार्रवाई के लिए सूचित किया गया था। एसडीपीओ वरुण जंडियाल ने चेतावनी दी कि किसी को भी बिना उचित अनुमति के खनन सामग्री के परिवहन की अनुमति नहीं दी जाएगी। अगर किसी प्रकार आदेश का उल्लंघन किया तो कानून के तहत सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने बताया पीएमजीएसवाई, नरेगा, एनएचएआई या किसी अन्य निर्माण गतिविधि के तहत बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में आवश्यकता के मामले में संबंधित सक्षम अधिकारियों से उचित पूर्व अनुमति पहले से ली जानी चाहिए।

------------
अवैध खनन में दो ट्रैक्टर जब्त
बाड़ी ब्राह्मणा। अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने रविवार को दो ट्रैक्टर जब्त किए। शनिवार देर रात को पुलिस की एक पेट्रोलिंग पार्टी ने एक शिकायत के बाद इलाके में पेट्रोलिंग की और देखा कि दो ट्रैक्टर अवैध खनन की ढुलाई कर रहे हैं। उन्होंने उनको रोक लिया और 1320 रुपये का हर ट्रैक्टर पर चालान किया। पुलिस ने दोनों वाहन खनन विभाग को कार्रवाई के लिए सौंप दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed