फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

अवैध खनन कर रहे 5 वाहन सीज किए

विज्ञापन
crime
सांबा। निर्माण सामग्री के अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए जिले के विभिन्न थानों और पुलिस चौकियों की टीमों ने पांच वाहन सीज किए। इनमें तीन ट्रैक्टर शामिल हैं। इनका उपयोग निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन के लिए किया जा रहा था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रख अंब-टाली चौकी की पुलिस टीम ने बैनगलाड में गश्त करते हुए एक ट्रैक्टर न. जेके 21- 2257 को सीज किया। जो अवैध रूप से निर्माण सामग्री (रेत) ले जा रहा था। दूसरी तरफ पुलिस चौकी मानसर की टीम मानसर हाईवे पर नाका लगा कर वाहन की जांच करते हुए एक टिपर न. जेके 14 एफ- 3791 को सीज किया। जो अवैध रूप से निर्माण सामग्री (रेत) का अवैध रूप से परिवहन कर रहा था।
विज्ञापन

इसके अलावा विजयपुर की पुलिस टीम ने रख बरोटियां में नाका लगाया था। इस बीच एक टिप्पर न. जेके 02 सीबी-4366 को सीज किया। वह निर्माण सामग्री (रेत) के अवैध परिवहन कर रही थी। उपरोक्त मामलों में सांबा पुलिस द्वारा सभी तीन वाहनों को जब्त कर लिया गया और आगे की कार्रवाई के लिए भूविज्ञान और खनन विभाग सांबा को मामले सौंप दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह पुलिस थाना रामगढ़ की पुलिस टीम ने अपने न्यायिक क्षेत्र में वाहन चेकिंग ड्यूटी करते हुए दो ट्रैक्टर केसो मन्हासां के पास सीज किए। इनके नंबर जेके 21 ए- 5060 और जेके 21 ए- 6341 हैं। जो अवैध रूप से निर्माण सामग्री के परिवहन के लिए इस्तेमाल किया गया था। रामगढ़ पुलिस ने ट्रैक्टरों को सीज कर धारा 207 एमवी एक्ट के तहत मामला दायर कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed