फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

मनानू गांव में तेजधार हथियार से हमला कर चचेरे भाई को किया घायल

विज्ञापन
crime
सांबा। जिले के नड ब्लॉक के गांव मनानू में सोमवार की रात एक व्यक्ति ने चचेरे भाई पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है। गांव के लोगों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात को मनानु निवासी प्रवीण कुमार पुत्र कुल्लो राम ने चचेरे भाई सुखदेव (32) फालोराम को अपने घर बुलाया। जैसे ही सुखदेव उसके घर के पास पहुंचा तो वह उसे पकड़ कर कमरे के भीतर ले गया और वहां तेजधार हथियार से हमला कर दिया। सुखदेव के सिर व वाजू पर कई वार किए गए। सुखदेव जोर-जोर से चिल्लाने लगा। शोर सुनकर गांव के काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। प्रवीण ने किसी को भी आगे नहीं आने दिया। गांव के लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए हमलावर फरार हो गया। गांव के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद घायल को वहां से उठाया। इसी बीच सरपंच सुनील चौधरी भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। इसी बीच पुलिस थाने में भी इस मामले की जानकारी दे दी गई।
विज्ञापन

सांबा थाना प्रभारी राजेश जसरोटिया पहले जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल की हालत जानी और पूछताछ के बाद मनानू गांव पहुंच गए। उन्होंने वारदात स्थल का जायजा लिया और प्रवीण की धरपकड़ शुरू कर दी। प्रवीन रात को अपने घर से फरार हो गया था। वहीं पुलिस ने लगभग दो घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद प्रवीण को गिरफ्तार कर थाने ले गई । थाना प्रभारी ने बताया कि जानकारी मिली है कि इससे पहले भी प्रवीण कुमार कुछ लोगों पर हमला कर चुका है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 307, 4-25 आर्म्ड एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed