फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

मनचलों से स्कूल प्रबंधन परेशान

विज्ञापन
crime
अरनिया। क्षेत्र में इन दिनों मंचले युवकों से स्कूल प्रबंधन काफी परेशान है। इस पर पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार कोविड-19 में कमी आने के बाद क्षेत्र में शिक्षण संस्थान खुलते ही अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। दूसरी तरफ से कुछ मनचले युवक स्कूल से छुट्टी होते ही बुलेट मोटरसाइकिल सहित अन्य बाइक निकाल कर या तो छात्राओं के रास्ते में पहुंच जाते हैं या स्कूल के मुख्य द्वारा से ही बाइक तेज गति में दौड़ाकर आगे निकल कर स्टंट शुरू कर देते हैं। इतना ही नहीं बाइक खास तौर से बुलेट से पटाखे की तरह की आवाज छोड़ते हैं।
डॉक्टर बीआर आंबेडकर स्कूल के प्रधानाचार्य हितेंद्र का कहना है कि मंचलों की ऐसी हरकतों से छात्राओं पर विपरीत असर पड़ रहा है। पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

मिश्रा हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य का कहना है कि इस बारे में पहले भी पुलिस को बताया था। कार्रवाई भी हुई, मगर उसके बाद फिर वही हाल है। हायर सेकेंडरी स्कूल अरनिया की प्रधानाचार्य ने भी इन पर कार्रवाई करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
इस पर कार्रवाई करते हुए शनिवार को चार बुलेट मोटरसाइकिल सीज की गई है। सोमवार से लगभग सभी स्कूलों में ऐसे मनचलों पर नजर रखी जाएगी, और दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-तिलक राज, थाना प्रभारी, अरनिया
हुल्लड़बाज बाइक सवारों पर लगाई जाए लगाम
विजयपुर। क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने पुलिस से मांग की है कि स्कूलों में छुट्टी के समय विजयपुर में नाका लगाया जाए। क्योंकि कुछ युवक दो पहिया वाहन लेकर लड़कियों को देख हुल्लड़बाजी करते हैं। इस कारण लोगों को भी परेशानी होती है। क्षेत्र के रमेश सिंह, दिलीप कुमार, प्रेमपाल, नीरज शर्मा, जगजीत सिंह आदि ने कहा कि जब स्कूलों में छुट्टी

होती है उस समय सैकड़ों विद्यार्थी इकट्ठे निकलते हैं। जैसे ही विजयपुर चौक और बाजार पहुंचते हैं तो शरारती तत्व मोटरसाइकिल लेकर घूमते हैं, और हुल्लड़बाजी करते हैं। इस कारण विद्यार्थी परेशान हैं। उन्होंने मांग की है कि जब छुट्टी हो तब पुलिस नाका लगाए ताकि हुल्लड़बाजी करने वालों पर अंकुश लगाया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed