फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

सरपंच पर हमले के मामले चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज

विज्ञापन
crime
आरएस पुरा/अरनिया। सीमावर्ती पंचायत सई मोला के सरपंच पर हुए हमले के मामले पर पुलिस ने डीडीसी सदस्य सुचेतगढ़ सहित चार लोगों को नामजद करते हुए 22 अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वीरवार को सरपंच और डीडीसी सदस्य में विकास कार्य का फीता काटने को लेकर विवाद हो गया था। बाद में उसी दिन रात को कुछ अज्ञात लोगों ने सरपंच के घर पर हमला बोल दिया और तोड़फोड़ भी की। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

अरनिया पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले के आरोपियों में डीडीसी सदस्य तरनजीत सिंह टोनी, सई चौकी में तैनात दो एसपीओ तलविंद्र सिहं उर्फ लवली, शाम लाल भी शामिल हैं। इन पर धारा 427, 147, 148 व 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वीरवार रात को सीमावर्ती पंचायत सई मोला के सरपंच देव राज के घर पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया था। उनके साथ अभद्र भाषा करने के अलावा उनके सामान को नुकसान पहुंचाया गया था। इस मामले को लेकर शुक्रवार को क्षेत्र के सरपंच व पंचों ने एसडीपीओ कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। एसडीपीओ आरएस पुरा शब्बीर खान ने बताया कि पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
रीबन काटने को लेकर हुई कहासुनी के बाद हुआ हमला
सरपंच देव राज का कहना है कि पंचायत में विकास कार्य शुरू करवाए गए हैं। वीरवार को रीबन काटा जाना था, तभी जिला विकास परिषद सदस्य तरणजीत सिंह टोनी भी वहां पहुंच गए, जिसे लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद शाम को कुछ अज्ञात लोगों ने मेरे घर में घुसकर तोड़ फोड़ शुरू कर दी।
----------------------
सीसीटीवी से पकड़ा चोर गिरोह, सात गिरफ्तार
बिजली की तारें चोरी करते थे आरोपी, भारी मात्रा में तारों के बंडल और अन्य सामान बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। पुलिस ने चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से तारें चोरी करने के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी किए तारों के बंडल और बिजली का सामान भारी मात्रा में बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार जम्मू के विभिन्न इलाकों में बिजली के खंभों में लगाई जाने वाली तारों के चोरी होने की कई शिकायतें आरएस पुरा थाना में दर्ज हुई हैं। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और चोर गिरोह को बेनकाब किया।

एसडीपीओ आरएस पुरा शब्बीर खान की देखरेख में विशेष टीम गठित की गई। थाना प्रभारी आरएस पुरा जयपाल शर्मा की देखरेख में गठित टीम ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी सहायता से आखिरकार सात संदिग्धों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान बोझ राज, सोनू कुमार, दीपक कुमार निवासी शानल तहसील अतरोली जिला अलीगढ़, हरविंदर सिंह निवासी बझेड़ा यूपी, मुकेश कुमार निवासी झेला पठानकोट पंजाब, विकास गुप्ता निवासी नेहरू नगर पठानकोट पंजाब के साथ रोहित कुमार खोखर निवासी आरएस पुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने इस सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदातों को स्वीकार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर चोरी किए तारों के बंडल के साथ-साथ काफी मात्रा में बिजली का सामन बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed