{"_id":"6079e2878ebc3e593a18a455","slug":"crime-rspura-news-jmu233614714","type":"story","status":"publish","title_hn":"सट्टेबाजी को लेकर अरनिया पुलिस सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सट्टेबाजी को लेकर अरनिया पुलिस सतर्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरनिया। क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट आईपीएल शुरू हो चुका है। इसके साथ ही सट्टेबाजी भी बढ़ चढ़कर बोल रही है। हालांकि सट्टेबाजी का ज्यादा चलन शहरी क्षेत्रों में होता है, लेकिन धीरे-धीरे इसका चलन ग्रामीण क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा है। धड़ल्ले से सट्टेबाजी ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही है।
शाम ढलते ही युवक सट्टेबाजी में लग जाते हैं। एक दूसरे से फोन पर पैसा तय करते हैं। ऐसा गांव में देखा जा रहा है। हर कोई अपनी फेवरेट टीम को चुनता है और उसके ऊपर दावं लगाता है। दूसरी ओर सट्टेबाजी लोगों के लिए एक अभिशाप भी बनती जा रही है। युवा इस मकड़जाल में इस तरह से फंस चुके हैं कि वह अपने आप को बाहर भी निकालना चाहें तो नहीं निकाल पा रहे हैं। इसी के ऊपर सट्टेबाजी पर कमर कसने के लिए अरनिया पुलिस ने गत दिन एक गांव में सट्टेबाजी का दौर चला रहे एक युवक को हिरासत में लिया और थाने ले जाकर कड़ी पूछताछ की। इस संदर्भ में उन्होंने उसका मोबाइल भी चेक किया और पूरी तसल्ली करने के बाद छोड़ दिया। उससे यह भी पूछा गया कि वह सट्टेबाजी में अपनी भूमिका निभा रहा है या नहीं, जिसके ऊपर उसने अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी। पुलिस को उस पर ज्यादा शक हुआ और जांच पड़ताल करने के बाद छोड़ दिया है।
थाना प्रभारी हरजीत सिंह का कहना है कि सट्टेबाजी को रोकने के लिए पुलिस जहां पर भी सूचना मिलती है वहां पर रेड कर रही है। सूचना के आधार पर इस युवक को थाने में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उसके अलावा अभी भी उसके ऊपर नजर रखी जा रही है। इसको हिदायत दी है कि अगर वह इस काम में सम्मिलित है तो उसे तुरंत छोड़ दे वरना उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।