फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

निकी तवी रेत खदान पर छापा मारने पहुंची टीम पर हमला,खनिज जिला अधिकारी की गाड़ी क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
crime
आरएस पुरा। निकी तवी से अवैध रूप से रेत खनन करने की सूचना पर छापामार कार्रवाई करने पहुंची खनिज विभाग की टीम पर खनन माफिया ने हमला कर दिया। टीम एक सदस्य को गंभीर रूप से घायल करने के साथ गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के वक्त खनिज जिला अधिकारी अंकुर सचदेवा भी मौजूद थे।
विज्ञापन

आरएस पुरा के गांव बडियाल ब्राह्मणा निकी तवी से माफिया काफी समय से रेत खनन कर रहे हैं। प्रशासन और पुलिस भी इसको रोकने में नाकाम साबित हो रही है। रेत खनन की शिकायत मिलने पर खनिज विभाग की टीम शुक्रवार की रात मौके पर पहुंची तो खनन माफिया ने उन पर हमला कर दिया। बताया जाता है कि इस हमले में अधिकारी के साथ मारपीट की गई और उनकी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया गया। इसमें टीम के सदस्य भारत भूषण गंभीर रूप से घायल हो गए। खनन माफिया के लोगों द्वारा हमला करने पर जिला खनन अधिकारी ने अपने मोबाइल से 100 नंबर पर फोन कर स्थानीय पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम ने पहुंच कर टीम के लोगों को सुरक्षित निकाला।
विज्ञापन

खनिज जिला अधिकारी अंकुर की ओर से खनन माफिया के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। जिला अधिकारी ने कहा कि बडयाल ब्राह्मणा क्षेत्र में निकी तवी क्षेत्र से रेत की अवैध रूप से खनन की लगातार शिकायत मिलने पर शुक्रवार रात को उन्होंने टीम के साथ छापा मारा। इस दौरान खनन माफिया के करीब 25 -30 लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। इसमें बिन्नी शर्मा, आशीश शर्मा व इलू शर्मा मुख्य रूप से शामिल थे। जिला अधिकारी ने बताया कि इस हमले में उनका एक साथी भारत भूषण सहित उनकी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा है। पुलिस की ओर से इस संबंध में शिकायत दर्ज की गई है। अभी तक किसी तरह की कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। थाना प्रभारी जयपाल शर्मा का कहना है कि पुलिस आरोपियों को पकड़ने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो
भूमि विवाद में मारपीट कर बाइक तोड़ी
आरएस पुरा। गांव बानोटा में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के लोगों को चोटें आई। गांव बानोटा निवासी सुभाष चंद्र ने थाने मारपीट करने पर शिकायत दर्ज कराई। कहा कि उसके पड़ोस में रहने वाले परिवार के सदस्यों ने उनके घर आकर हमला कर दिया। इसमें उन्हें चोटें आने के साथ पत्नी सुनीता देवी बेटे अमन को भी चोटें आईं। उन्होंने मोटरसाइकिल भी तोड़ दी। उन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाई। उन्होंने पुलिस से मांग करते हुए कि दोषी लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। आरएस पुरा पुलिस शिकायत के आधार पर इस मामले में कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed