{"_id":"5dfbd7778ebc3e8791705049","slug":"crime-reasi-news-jmu199752869","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टे आर्डर पर नक्शा पास होने पर भड़के कांग्रेस पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टे आर्डर पर नक्शा पास होने पर भड़के कांग्रेस पार्षद
विज्ञापन
रियासी। वार्ड-चार में एक जगह का नक्शा पास किए जाने के बाद कांग्रेस के पार्षद भड़क गए। उन्होंने रोष जताया, इस दौरान वीरवार को म्यूनिसिपल कमेटी कार्यालय में जमकर हंगामा भी हुआ।
बताया जाता है कि तीन दिन पहले मंगलवार को कमेटी के चेयरमैन तथा ईओ की सहमति के बाद खिलाफवर्जी इंस्पेक्टर ने एक नक्शा पास कर दिया। इसके बाद कांग्रेस के पार्षद अमित शर्मा ने इस पर आपत्ति जताई। मंगलवार को पार्षद तथा खिलाफवर्जी इंस्पेक्टर के बीच कहासुनी भी हुई। इसके विरोध में सफाई कर्मचारी यूनियन के सदस्य वीरवार को धरना देकर बैठ गए। चेयरमैन के कमरे में हुई बातचीत में इंस्पेक्टर ने कहा कि पार्षद ने उनके साथ गाली गलौच के साथ ही धक्कामुक्की की। इसके अलावा अभद्रता भी की गई। इंस्पेक्टर की बातों को नकारते हुए पार्षद अमित शर्मा ने कहा कि उनके साथ किसी प्रकार की अभद्रता नहीं की गई है, जिस नक्शे को पास किया गया है उस जगह पर स्टे है। आपसी मिलीभगत के बाद नक्शा पास कर निर्देशों की अवहेलना की गई है। सोमवार को कमेटी कार्यालय में इसकी एक चिट्ठी भी भेजी गई, जिसको दरकिनार किया गया। पार्षद ने कहा कि कमेटी में भाई भतीजावाद चलाया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि इंस्पेक्टर के साथ बात करते हुए उनका हाथ उनकेे कंधे पर लग गया था किसी प्रकार की धक्कामुक्की नहीं हुई थी। मौके पर चेयरमैन सुदेश कुुमार पुरी तथा ईओ मदन लाल ने बताया कि नक्शे के साथ सभी विभागों की एनओसी लगी हुई थी, जिसके बाद नियमों को ताक पर रख कर नक्शा पास किया गया है। राजस्व विभाग ने भी अपनी अंतरिम रिपोर्ट लगाई है। काफी देर तक हुई बहसबाजी के बाद इंस्पेक्टर तथा पार्षद के बीच समझौता हो गया