फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime,,one arrest,bribe case, jammu news

बिजली कनेक्शन जारी करने के लिए रिश्वत लेता कर्मी गिरफ्तार

विज्ञापन
crime,,one arrest,bribe case, jammu news
जम्मू। सीबीआई ने बिजली विभाग के एक कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगेे हाथ पकड़ा है। पिछले दो साल से पवन कुमार नाम का कर्मचारी एक व्यक्ति से बिजली कनेक्शन दिलाने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था।
विज्ञापन

सीबीआई ने शिकायत मिलने के बाद वीरवार आरोपी को छह हजार रुपये लेते दबोचा लिया। पवन कुमार जम्मू के परेड स्थित सब डिवीजन तीन के सहायक कार्यकारी अभियंता (एईई) कार्यालय में तैनात है। सीबीआई का कहना है कि शिकायतकर्ता ने 2019 में बिजली का मीटर लगाने के लिए कहा था, लेकिन आरोपी ऐसा नहीं होने दे रहा था। आरोपी को पकड़ने के बाद सीबीआई ने उसके घर पर भी छापा मारकर कुछ दस्तावेज बरामद किए हैं। आरोपी को सीबीआई मामलों की विशेष अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

---
बिजली आपूर्ति में खामियों पर भी जांच
जम्मू संभाग में बिजली आपूर्ति की अव्यवस्था को लेकर उप राज्यपाल मनोज सिन्हा जांच के आदेश दे चुके हैं। इसे लेकर बड़ी संख्या में शिकायतें आई हैं। ऐसी शिकायतें सीबीआई के पास भी पहुंची हैं, जिस पर जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed