{"_id":"63111435d45d9525756c37c7","slug":"crime-news-samba-news-jmu2671532105","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृत छात्रा के परिजन अब कोर्ट के जरिये लेंगे स्टेटस रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृत छात्रा के परिजन अब कोर्ट के जरिये लेंगे स्टेटस रिपोर्ट
विज्ञापन
सांबा। जिला की मरकोली के कोंपुर गांव की छात्रा की संदिग्ध हालत में हुई मौत मामले में छात्रा के परिजन अब कोर्ट में पहुंच गए हैं। पुलिस से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर स्टेटस रिपोर्ट को लेकर अर्जी दायर की है।
मृतक छात्रा के परिजनों के अनुसार वह पुलिस अधिकारियों से मिले थे। पुलिस ने उन्हें बताया कि उन्होंने अपनी ओर से जांच कर ली है। उन्हें मेडिकल रिपोर्ट व फोन की कॉल डिटेल अभी तक नहीं मिली है। पुलिस ने शक के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की है। इससे नाखुश परिजनों ने वीरवार को कोर्ट में पुलिस से स्टेटस रिपोर्ट हासिल करने के लिए वकील के माध्यम से अर्जी दी है।
गौरतलब है कि कोंपुर गांव की छात्रा सरकारी डिग्री कालेज की दूसरे वर्ष की छात्रा थी, जो गत 20 अगस्त को कालेज के लिए निकली, लेकिन घर नहीं लौटी। शाम को परिजनों ने सांबा पुलिस थाना में लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई। वहीं 21 अगस्त को उन्हें पंजाब के समराला से फोन पर बताया गया कि उनकी बेटी का रेलवे लाइन पर शव मिला है।