फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news

Jammu News: आग से स्पेयर पार्ट्स की दुकान जल कर राख

विज्ञापन
crime news
राजोरी। जिले के कोटरंका में सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से एक स्पेयर पार्ट्स की दुकान जलकर राख हो गई। वहीं मंगलवार को स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर क्षेत्र में दमकल सुविधा प्रदान करने की मांग की।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी दुकान के मालिक एजाज मलिक ने बताया कि वह रोज की तरह सोमवार शाम को भी अपनी दुकान बंद करके घर चले गए थे, जबकि रात को करीब 11:00 उन्हें कुछ लोगों ने बताया कि उनकी दुकान से धुआं निकल रहा है। वह तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन दमकल सुविधा न होने से आग पर काबू नहीं पाया जा सका और कुछ ही घंटों में आग से दुकान और दुकान के अंदर रखा करीब 15 लाख का सामान जलकर राख हो गया। वहीं करीब एक से डेढ़ घंटे बाद सेना का एक वाहन मौके पर पहुंचा और और आग को साथ की दुकानों में फैलने से रोका। वहीं मंगलवार को स्थानीय लोगों ने पीडीपी नेता गुफ्तार अहमद चौधरी के नेतृत्व में कोटरंका राजोरी सड़क जामकर प्रदर्शन किया और जल्द कोटरंका में दमकल सुविधा उपलब्ध करने की गुहार लगाई। पीडीपी नेता ने नेशनल कांफ्रेंस के स्थानीय विधायक जावेद इक़बाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने चुनाव के दौरान कोटरंका के लोगों को मूर्ख बनाने के लिए एक दमकल वाहन उपलब्ध कराया था लेकिन चुनाव खत्म होते ही दमकल वाहन और कर्मचारी वापस राजोरी शिफ्ट हो गए, जोकि लोगों के साथ धोखा है। उन्होंने एलजी प्रशासन, नेकां सरकार और डीसी राजोेरी से गुहार लगाते हुए कहा कि तत्काल कोटरंका में दमकल सुविधा उपलब्ध करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed