{"_id":"683cb1a9d830ea9c5d02ec9d","slug":"crime-news-samba-news-c-272-1-raj1001-104725-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पशु तस्करी विफल, पुलिस ने 30 गोवंश बचाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पशु तस्करी विफल, पुलिस ने 30 गोवंश बचाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। पुलिस ने नौशेरा और गंभीर मुगलान क्षेत्रों में दो अलग-अलग गोवंश तस्करी के प्रयासों को विफल कर दिया। इस दौरान 30 पशुओं को बचाया गया।
इस दौरान छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और अपराध में इस्तेमाल किए गए चार वाहन भी जब्त किए गए। ठालका नाके पर नियमित वाहन जांच के दौरान पुलिस स्टेशन नौशेरा की एक टीम ने तीन वाहनों को रोका। जांच के दौरान इन वाहनों में 20 गोवंशीय पशुओं को ठूंस-ठूंस कर भरा हुआ पाया गया।
तीनों वाहनों को मौके पर ही जब्त कर लिया गया। पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। और कानून की संबंधित धाराओं के तहत पुलिस स्टेशन नौशेरा में मामला दर्ज किया गया है।
वहीं दूसरे मामले में राजोरी के गंभीर मुगला में पुलिस ने सुरनकोट जाते समय गंभीर मुगला के पास एक वाहन को रोका। चेकिंग के दौरान 10 गोवंशीय पशुओं को ले जाते हुए पाया गया। चालक को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया गया है। इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है।