{"_id":"683cb27d3fd2e68702038912","slug":"crime-news-samba-news-c-165-1-sjam1004-104017-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग करने पर पुंछ पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग करने पर पुंछ पुलिस ने की कार्रवाई
Mon, 02 Jun 2025 01:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 02 Jun 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। कानून और व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुंछ पुलिस ने रविवार को गांव सैलां सुरनकोट निवासी एजाज अहमद के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की।
उस पर सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का दुरुपयोग कर समाज में शांति और सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने के प्रयास का आरोप है। क्षेत्र में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए एजाज अहमद के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई के तहत मामला दर्ज किया गया है। चालान करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार यह सक्रिय उपाय सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। यह सक्रिय कदम सांप्रदायिक सद्भाव, सार्वजनिक व्यवस्था और सभी नागरिकों की सुरक्षा बनाए रखने के लिए की गई।
पुलिस ने आम जनता से आग्रह किया कि वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग पूरी जिम्मेदारी के साथ करें और दुरुपयोग के ऐसे किसी भी मामले की रिपोर्ट निकटतम पुलिस स्टेशन में करें। पुलिस की ओर से भी सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की निगरानी की जा रही है। पुलिस क्षेत्र में शांतिभंग करने की कोशिश करने वाले किसी भी तत्व के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।