फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news

Jammu News: पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया, 23 गोवंश छुड़ाए

विज्ञापन
crime news
सांबा। जिला पुलिस ने तीन अलग-अलग गोवंश तस्करी के प्रयासों को विफल किया। इस दौरान तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया और 23 पशुओं को बचाया गया। तस्करी के लिए उपयोग किए जाने वाले तीन वाहनों को जब्त किया।
विज्ञापन

जिला एसएसपी सांबा से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार तस्करों की पहचान आरिफ हुसैन पुत्र गुल मोहम्मद, निवासी काजीगुंड अनंतनाग, मोहम्मद शरीफ पुत्र नूर दिन निवासी काजीगुंड, अनंतनाग और मोहम्मद इरफान पुत्र मोहम्मद अशरफ निवासी राजिंद्र पुरा, विजयपुर के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस थाना सांबा, पुलिस घगवाल घगवाल और पुलिस थानाबाडी-ब्राह्मणा में कानून की संबंधित धाराओं के तहत तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और जांच जारी है। पुलिस के अनुसार कि गोवंश तस्करों द्वारा विशेष रूप से नाका चौकियों से गुजरने के दौरान तेज रफ्तार और हिंसक तरीके से वाहन चलाकर तस्करी के प्रयास किए गए, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने तस्करी के तीनों प्रयासों को विफल कर दिया, तीन गोवंश तस्करों को गिरफ्तार कर मुक्त कराया और 23 गोजातीय जानवर मुक्त करवाए गए। डीएसपी गारू राम और अतिरिक्त एसपी सांबा सुरिंद्र चौधरी की देखरेख में थाना प्रभारी सांबा राजेश्वर सिंह, थाना प्रभारी घगवाल भारत भूषण और थाना प्रभारी बाडी-ब्राह्मणा सुनील शर्मा की पुलिस टीम ने 23 मवेशियों को बचाया।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सांबा बेनाम तोश ने कहा कि सांबा पुलिस ने साढ़े तीन महीने में कुल 50 कुख्यात गोवंश तस्करों को गिरफ्तार किया है। 47 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। गोवंश तस्करी में इस्तेमाल होने वाले 38 वाहनों को जब्त किया गया है और 490 गोजातीय पशुओं को जब्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed