फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news

Jammu News: पुलिस का चक वजीरू में कुख्यात अपराधी गुलजार अहमद के घर छापा

विज्ञापन
crime news
-नशा व पशु तस्करी और कातिलाना हमले सहित कई आपराधिक मामलों में है वांछित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बिश्नाह। पुलिस ने शुक्रवार को नशा व पशु तस्करी और कातिलाना हमले सहित कई अन्य आपराधिक मामलों में मोस्ट वांटेड कुख्यात अपराधी गुलजार अहमद (लाहू) निवासी चक वजीरू (बिश्नाह) को पकड़ने के लिए उसके घर छापा मारा।
थाना बिश्नाह के प्रभारी आबिद बुखारी के अनुसार बिश्नाह पुलिस की टीम ने एसडीपीओ आरएस पुरा निखिल गोगना की निगरानी में छापा मारा। गुलजार अहमद लंबे समय से फरार है। जम्मू पुलिस की ओर से उसे पकड़ने के लिए पहले भी कई प्रयास किए गए, लेकिन वह अभी हाथ नहीं लगा है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपना ठिकाना पास के सीमावर्ती राज्यों में बना लिया है। पुलिस उसकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रही है, जिस कारण आरोपी भूमिगत हो गया है। ठिकाने बदलकर रह रहा है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए छापे मार रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने आम जनता और खास कर चक वजीरू, बिश्नाह के लोगों को कहा कि गुलजार अहमद के ठिकाने के बारे में कोई जानकारी है, तो पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा। वहीं, उसकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed