{"_id":"5db0b79a8ebc3e93c6339fbc","slug":"crime-news-jammu-news-jmu1958576122","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी फुटेज और मेडिकल रिपोर्ट खोलेगी सुमित की मौत का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी फुटेज और मेडिकल रिपोर्ट खोलेगी सुमित की मौत का राज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। नई बस्ती में 7 वर्षीय सुमित की मौत का राज अब मेडिकल रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज ही खोलेगी। मृतक सुमित के परिजनों का कहना है कि उसकी हत्या की गई है। लेकिन पुलिस की मानें तो यह मामला नहर में डूबने का लगता है। जिस रस्सी से सुमित के हाथ पैर बंधे होने की बात सामने आ रही है। उस पर पुलिस का पक्ष है कि रस्सी से हाथ पैर बंधे नहीं थे। क्योंकि अगर ऐसा होता तो रस्सी के शरीर पर निशान होते।
दरअसल, सुमित लापता होने के बाद चौथे दिन नहर में मृत मिला था। जिसके हाथों पर नीले रंग की प्लास्टिक की रस्सी बंधी हुई थी। सुमित के परिजनों ने आशंका जताई थी कि किसी ने उसके हाथ पैर बांधकर नहर में फेंक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। डीएसपी राम सिंह का कहना है कि यदि सुमित के हाथ पैर बंधे होते तो उसकी बाजूओं या फिर पांव पर रस्सी के निशान होते। निशान कोई नहीं मिला है। फिर भी पोस्टमार्टम किया गया है। इस रिपोर्ट से पता चल जाएगा कि आखिर मौत का कारण क्या रहा है। पुलिस ने क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली है। फुटेज से यह भी पता चला है कि सुमित को एक बच्चे ने नहर में गिरते हुुए देखा था। वह एक पाइप पर चढ़ा था और वहां से उसका पैर फिसला। वह नहर में जा गिरा। इसके बाद वह बाहर नहीं निकल सका। हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं कर रहा है। बता दें कि सुमित अपने घर से लापता हो गया था। इसके बाद उसका शव नहर से मिला था।