फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news

बेलीचराना से पूर्व सैन्यकर्मी की कार चोरी, शकुंतला के पास छोड़कर भागा चोर

विज्ञापन
crime news
जम्मू। शहर के बेलीचराना इलाके से एक कार चोरी हो गई। जो दूसरे दिन शकुंतला चौक के पास तिरपाल में लिपटी हुई मिली। यह कार सेना के पूर्व हवलदार की है। कार हवलदार को सौंप दी गई है, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बेलीचराना निवासी पूर्व हवलदार बशारत ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई कि बुधवार रात को उनकी आल्टो कार चोरी हो गई। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी। इस बीच वीरवार को पुलिस को सूचना मिली कि शकुंतला चौक के पास एक कार मिली है। उस पर मिट्टी पोती गई है। साथ ही तिरपाल से कवर किया गया है। दरअसल, पास मेें ही सेना भी तैनात है। सेना के जवानों को शक हुआ कि यह कार काफी देर से खड़ी है। जब इसकी जांच की गई और पुलिस को भी बताया गया तो जांच में पता चला कि यह कार बीती रात को चोरी हुई थी। हो सकता है कि इसमें पेट्रोल खत्म होने की वजह से चोर इसे छोड़कर भाग गया हो। क्या इसका कोई और पहलू भी हो सकता है? इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed