फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news

पीडब्लयूडी चीफ इंजीनियर कार्यालय का स्पेशल ड्यूटी अफसर रिश्वत लेता गिरफ्तार

विज्ञापन
crime news
जम्मू। लोक निर्माण सड़क एवं भवन निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर कार्यालय जम्मू में कार्यरत स्पेशल ड्यूटी अफसर नजीर अहमद को एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी पर केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी गई है। कार्यालय में भ्रष्टाचार की शिकायतों पर यह कार्रवाई हुई। यह कार्रवाई रियासी निवासी सुरेश कुमार की शिकायत पर की गई।
विज्ञापन

सुरेश गुरु नानक बिल्डर ग्रुप का सदस्य है। यह ग्रुप बेरोजगार इंजीनियरों का है। सुरेश ने रियासी में अंजी रोड पर कांउटरफोर्ट वाल का काम किया है। यह काम 61.42 लाख रुपये का था। इसमें से 32 लाख रुपये लंबित हैं। सड़क एवं भवन निर्माण विभाग की ओर से इस पैसे को जारी किया जाना है। शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपी की तरफ से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। बार-बार उसे इस कार्य के लिए रियासी से आना पड़ रहा था। कहा जा रहा था कि पेमेंट जारी करने के लिए कुल पैसे का सात फीसदी उसे देना होगा। तभी पेमेंट जारी की जाएगी। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया और पकड़ने के लिए जाल बुना। मंगलवार को टीम ने नजीर अहमद को रंगे हाथ 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते दबोच लिया। नजीर के साथ उसका ड्राइवर राजू सिंह भी पकड़ा गया है। वहीं एंटी करप्शन ब्यूरो ने आरोपी को दबोचने के बाद उसके घर पर भी छापामारा। यहां से कई तरह के दस्तावेज बरामद किए गए। बैंक खातों, संपत्ति और अन्य की जांच भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

------
मच गया हड़कंप
जम्मू के बाहु प्लाजा स्थित चीफ इंजीनियर के कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो ने जैसे ही आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा तो हड़कंप मच गया। पीडब्लयूडी आरएंडबी विभाग में हर रोज सैकड़ों लोग पहुंचे हैं। पहले भी कई बार रिश्वत लेकर पेमेंट जारी करने के मामले सामने आ चुके हैं। आरोपी पर कार्रवाई होने के बाद कार्यालय में अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed