{"_id":"5d49dc428ebc3e6c9f0f8807","slug":"crime-news-jammu-news-jmu190895879","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजधार हथियार से मौत के घाट उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजधार हथियार से मौत के घाट उतारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा/रामगढ़। रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले बागलचक में सोमवार की देर रात को पुराने जमीन विवाद में एक व्यक्ति को पड़ोसी ने तेजधार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक के छोटे भाई पर भी हमला किया गया। उसका जम्मू जीएमसी में उपचार चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने एक ही परिवार के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक बागलाचक निवासी देवी सिंह के बेटे बलवीर सिंह का अभिषेक वर्मा के साथ सोमवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर ही कुछ कहासुनी हो गई। इस मामले में जानकारी लेने के लिए अभिषेक का बड़ा भाई राहुल वर्मा देवी सिंह के घर शाम को गया। उसी पर देवी सिंह और उनके दोनों बेटों बलवीर सिंह और कुलदीप सिंह ने राहुल पर तेजधार हथियार से हमला बोल दिया। जब भाई को छुड़ाने उसका छोटा भाई अभिषेक पहुंचा तो उस पर भी उन लोगों ने वार कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने दोनों भाई को लहूलुहान हालत में उप जिला अस्पताल रामगढ़ पहुंचाया। वहां राहुल को मृत घोषित कर दिया गया और अभिषेक को प्राथमिक उपचार देकर जम्मू रेफर कर दिया गया। इस बीच हमलावर बाप और दोनों बेटे फरार हो गए थे। पुलिस ने तत्काल केस दर्ज किया। मंगलवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवाया कर शव परिवार को सौंप दिया और हमलावरों की तलाश में छापेमारी कर तीनों को पकड़ लिया गया।