फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news

Jammu News: चोरी के गहनों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, बैंक में सोने पर लिया लोन

विज्ञापन
crime news
आरोपियों ने चोरी के कुछ गहने बैंक और कुछ दुकान पर रख लिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। पुलिस ने चोरी के गहनों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी साहिल कुमार मढ़ व राकेश कुमार आरएसपुरा का रहने वाला है। इनमें राकेश पेशे से सुनार है। चोरी के गहनों को पहले एक निजी बैंक में रखकर लोन लिया फिर आरोपी ने अपने साथी सुनार के साथ मिलकर सोने को दूसरे बैंक में रखवाया व कुछ गहनों को दुकान पर रख लिया। इससे पहले आरोपी साहिल पीड़ित महिला के घर पर काम करता था। मामला दर्ज होने पर पुलिस ने जब पूछताछ की तो आरोपी के जवाब संदेहपूर्ण लगे। इस पर आरोपी के बैंक खाते खंगाले गए। इससे साजिश का खुलासा हुआ। पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार 19 सितंबर को सैनिक कॉलोनी निवासी सीमा पंडोत्रा ने सैनिक कॉलोनी पुलिस चाैकी में घटना को लेकर शिकायत दर्ज करवाई। इसके आधार पर छन्नी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से लगभग 130 ग्राम सोने के गहने बरामद किए। गहने दो निजी बैंकों व एक दुकान से बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed