{"_id":"698e40a53e8d20fc9a0d937f","slug":"crime-news-jammu-news-c-10-lko1027-835455-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रोटरी चौक के पास महिला को \nबेहोश कर नकदी व चेन लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रोटरी चौक के पास महिला को बेहोश कर नकदी व चेन लूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पक्का डंगा पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज, जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पक्का दंगा थाना क्षेत्र के रोटरी चौक के पास वीरवार को झपटमारी सामने आई है। एक महिला के 19 हजार रुपये नकदी और गले में सोने की चेन लूटने का आरोप लगाया है। इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस के अनुसार कच्ची छावनी निवासी सविता कुमारी ने शिकायत दी कि वह जीएमसी जा रही थी। रोटरी चौक के पास गली में वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। जब होश आया तो नकदी और चेन गायब थी। महिला ने बताया कि जब वह गली से जा रही थी तो एक लड़का वहां से गुजर रहा था। इसके बाद कुछ समझ नहीं आया कि वह कैसे बेहोश हुई। पुलिस के अनुसार प्राथमिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि महिला पर किसी प्रकार के स्प्रे का इस्तेमाल किया गया है। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे खराब बताए जा रहे हैं जिससे जांच में बाधा आ रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर रही है।