{"_id":"68d8546d9e9d238aa80e6e77","slug":"crime-news-jammu-news-c-10-lko1027-724341-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सरकारी जमीन हड़पने के मामले में \nदो राजस्व अफसरों पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सरकारी जमीन हड़पने के मामले में दो राजस्व अफसरों पर गिरी गाज
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सरकारी जमीन को निजी लोगों के नाम करने के मामले में सरकार ने राजस्व विभाग के दो अफसरों पर सख्त कार्रवाई की है।
आरोप साबित होने के बाद वित्त आयुक्त राजस्व ने एक अधिकारी की रैंक घटा दी गई है और दूसरे अधिकारी के खिलाफ निलंबन की अवधि के दौरान का वेतन न जारी करने का आदेश दिया गया है। यह मामला जम्मू के पलौड़ा इलाके का है, जहां छह कनाल जमीन जम्मू विकास प्राधिकरण के नाम दर्ज थी।
आरोप है कि उस समय मिश्रीवाला के नायब तहसीलदार मुश्ताक अहमद और पलौड़ा के गिरदावर गुलाम रसूल ने मिलीभगत से यह जमीन निजी लोगों के नाम दर्ज कर दी। जांच में पता चला कि दोनों अफसरों ने अदालत के रोक आदेश को गलत तरीके से पेश किया और बाद में रिकॉर्ड बदलने की भी कोशिश की। यह सब गंभीर लापरवाही और गलत नीयत से किया गया।