{"_id":"67a3d3e36a2cb9d70809aabc","slug":"crime-news-jammu-news-c-10-lko1027-539183-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधियों पर टूट पड़ें, जब्त करें संपत्तियां, बढ़ाएं निगरानी : डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधियों पर टूट पड़ें, जब्त करें संपत्तियां, बढ़ाएं निगरानी : डीआईजी
विज्ञापन
डीआईजी जम्मू पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान फोटो पुलिस
- फोटो : rajauri
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अपराधियों के खिलाफ जीरो टालरेंस नीति अपनाई जाएगी। उनके नेटवर्क को तोड़ने के लिए संपत्तियां जब्त करें और निगरानी बढ़ाएं।
ये निर्देश बुधवार को डीआईजी जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज शिव कुमार शर्मा ने उच्च स्तरीय बैठक में पुलिस अफसरों को दिए। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन क्लीनअप के तहत गैंगस्टरों पर कार्रवाई होगी और उनकी सूची बनाई जाएगी। सोशल मीडिया पर गैंगस्टरों का महिमा मंडन करने वाले भी बख्शे नहीं जाएंगे। डीआईजी ने कहा कि जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाएं पुलिस के कमजोर तंत्र को उजागर कर रही हैं। गैंगवार, चोरी, हथियार दिखाकर लूट जैसी वारदातें शहर में आए दिन हो रही हैं। उच्चस्तरीय बैठक में खुफिया एजेंसियों ने अपराधियों, गैंगस्टरों और उनकी गतिविधियों के तरीके, अपराधियों को वित्तीय सहायता, हथियार, वाहन, पनाह और संचार के तरीके के बारे में बताया।
डीआईजी ने गैंगस्टर, नशा तस्कर, चोर और अन्य असामाजिक तत्वों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही अपराधियों के सहायक तंत्र पर निगरानी रखने व उनके मददगार, रिश्तेदारों, मित्रों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई करने के लिए कहा।
नशे के खिलाफ मिशन-उन्मुख दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया। ड्रग तस्करी में शामिल लोगों की पहचान करने और उनके नेटवर्क को खत्म करने, पुलिस अधिकारियों को अपने क्षेत्र में नाका मजबूत करने व खुफिया एजेंसियों के साथ उचित संपर्क बनाने के निर्देश दिए। बैठक में एसएसपी जम्मू, एसपी नार्थ, एसपी साउथ, एसपी मुख्यालय, एसपी ग्रामीण सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।