फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news

Jammu News: हीरानगर सेक्टर में भी मिला पीला पैकेट, नशीला पदार्थ होने की आशंका

विज्ञापन
crime news
बीएसएफ ने पैकेट को कब्जे में लिया, सांबा में ऐसे ही पैकेट में हेरोइन बरामद होने के बाद दूसरी घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। सांबा में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन से हेरोइन गिराए जाने के मामले के महज सप्ताह के अंदर हीरानगर सेक्टर के छन्न टांडा में वैसा ही पैकेट पाया गया है। यह इलाका भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से महज मीटर की दूरी पर है। आशंका है कि यहां पाकिस्तान की ओर से ड्रोन से पैकेट गिराया गया और इसमें भी नशीला पदार्थ हो सकता है। बहरहाल जांच जारी है।
सांबा में शुक्रवार की आधी रात पीला पैकेट ड्रोन से गिराया गया था। ग्रामीण की सूचना पर पुलिस ने पीला पैकेट बरामद किया था। एसएसपी वरिंदर सिंह ने बताया था कि जांच में 500 ग्राम हेरोइन मिली थी। माना जा रहा है कि ड्रोन पाकिस्तान की तरफ से आया था। अब वैसा ही आधा किलो का पीला पैकेट छन्न टांडा में बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि छन्न टांडा निवासी एक व्यक्ति ने इस पीले पैकेट को देखा। उसने गांव के नंबरदार को सूचना दी। जानकारी मिलते ही बीएसएफ की टीम मौके पर पहुंची और पैकेट को कब्जे में ले लिया। शक है कि इस पैकेट में नशीला पदार्थ हो सकता है।
विज्ञापन

पैकेट में क्या है जांच चल रही है
माना जा रहा है कि पैकेट पाकिस्तान से आया है। इसमें क्या है, फिलहाल इसकी जांच चल रही है। ग्रामीणों ने तत्काल सूचना देकर बेहतरीन काम किया है। उम्मीद है कि ग्रामीणों का समन्वय आगे भी ऐसे ही बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभित सक्सेना, एसएसपी कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed