{"_id":"6a00f647682bcfb53400d722","slug":"crime-news-jammu-news-c-10-jmu1062-909424-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, दबिश में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, दबिश में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
गंग्याल पुलिस द्वारा पकड़े गए तीन शातिर चोर। स्रोत पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। गंग्याल पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली में छापेमारी कर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर छह लाख रुपये का चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है।
गंग्याल पुलिस ने अपराध के तरीके और नेटवर्क के फैलाव को देखते हुए इस मामले में संगठित अपराध से जुड़ी धाराएं भी जोड़ी हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार गंग्याल थाने में वर्ष 2025 में चोरी की शिकायत दर्ज हुई थी। मामले सुलझाने के लिए विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तकनीकी सर्विलांस का सहारा लिया और अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसके बाद पुलिस को इस अंतरराज्यीय गिरोह के अहम सुराग मिले। सुराग मिलते ही पुलिस टीमों ने अलग-अलग राज्यों में एक साथ दबिश दी। इस दौरान गिरोह के तीन सदस्यों को दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में लखन सिंह (इंदौर, मध्य प्रदेश), दीप सिंह और रणदीप सिंह (उदयपुर, राजस्थान) शामिल हैं। इनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने छह लाख रुपये का वह सामान बरामद कर लिया जो इस मामले से जुड़ा था। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है। इमें गिरोह से जुड़े और लोगों की गिरफ्तारी व रिकवरी हो सकती है।