{"_id":"69dd5c94b142268477025582","slug":"crime-news-jammu-news-c-10-jmu1062-886173-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: विदेश में नौकरी दिलवाने के \nनाम पर 9.8 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: विदेश में नौकरी दिलवाने के नाम पर 9.8 लाख की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेशल क्राइम विंग ने आरएस पुरा के भूपिंदर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 9.8 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। क्राइम ब्रांच जम्मू की स्पेशल क्राइम विंग (एससीडब्ल्यू) ने आरएस पुरा निवासी भूपिंदर कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपी ने शिकायतकर्ता के बेटे को विदेश भेजने के नाम पर पैसे लिए लेकिन ने विदेश भेज और न पैसा वापस दिए। एसएसपी संजय परिहार के बताया कि शिकायतकर्ता ने लिखित शिकायत दी थी। बताया कि भूपिंदर ने लगभग दो साल पहले उसके साथ संपर्क किया। उसने बेटे को इटली में नौकरी दिलवाने का आश्वासन दिया। शिकायतकर्ता को जब पता चला तो उसने भूपिंदर से पैसा वापस मांगा। कुछ समय बाद 40 हजार रुपये वापस दिए। इसके बाद पैसा देने से मना कर दिया। शिकायतकर्ता ने एससीडब्ल्यू में शिकायत की। इसमें बताया कि आरोपी को अलग-अलग समय में 9.8 लाख रुपये दिए थे। एससीडब्लयू ने जांच की तो धोखाधड़ी सामने आई। पुलिस स्टेशन क्राइम विंग क्राइम ब्रांच जम्मू में एफआईआर दर्ज की गई है। जांच डीएसपी दीपक जसरोटिया कर रहे हैं।