{"_id":"6a9c82721d769e298a0e36aa","slug":"crime-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1005757-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नानक नगर में महिला का एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 40 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नानक नगर में महिला का एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 40 हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- प्रीत नगर निवासी महिला की शिकायत पर गांधीनगर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नानक नगर इलाके में एटीएम से पैसे निकालने गई महिला के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने मदद करने के बहाने महिला का एटीएम कार्ड बदल लिया और बाद में उसके बैंक खाते से करीब 40 हजार रुपये निकाल लिए।
प्रीत नगर निवासी सुखविंदर कौर ने इस संबंध में गांधीनगर पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी। महिला ने पुलिस को बताया कि वह नानक नगर स्थित एटीएम से पैसे निकालने गई थी। इसी दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उसे पैसे निकालने में मदद करने की पेशकश की। आरोप है कि मदद करने के दौरान व्यक्ति ने महिला का एटीएम पिन देख लिया।
इसके बाद उसने चालाकी से महिला का असली कार्ड बदल दिया और उसकी जगह दूसरा कार्ड उसे दे दिया। महिला को उस समय कार्ड बदले जाने का पता नहीं चला। कुछ समय बाद महिला के खाते से रकम निकाले जाने की जानकारी सामने आई। इसके बाद उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला। शिकायत में महिला ने बताया कि उसके खाते से करीब 40 हजार रुपये की निकासी की गई है।
विज्ञापन
वहीं गांधीनगर पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर जालसाजी और धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस एटीएम के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य तकनीकी जानकारी जुटाकर आरोपी का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
-- -