{"_id":"6aff6b4c7b7c79374b069ce8","slug":"crime-news-jammu-news-c-10-jam1024-1067739-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गैंगस्टर माखन का सहयोगी स्पा संचालक दो पिस्तौल सहित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गैंगस्टर माखन का सहयोगी स्पा संचालक दो पिस्तौल सहित गिरफ्तार
विज्ञापन
बाहू फोर्ट पुलिस ने दबिश देकर स्पा संचालक संजय कुमार को किया गिरफ्तार, माखन का सहयोगी है आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। त्रिकुटा नगर मुख्य बाजार स्थित एक स्पा सेंटर में बाहू फोर्ट पुलिस ने दबिश देकर दो चीन निर्मित पाकिस्तानी पिस्तौल बरामद की हैं। पुलिस ने स्पा संचालक संजय कुमार निवासी रानी तालाब, डिग्याना को गिरफ्तार किया है। संजय जेल में बंद गैंगस्टर माखन का सहयोगी बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों पिस्तौल जब्त कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी गैंगस्टर माखन का सहयोगी स्पा सेंटर में है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही वो फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने स्पा परिसर की तलाशी ली तो संजय के पास से दो पिस्तौल बरामद हुईं। पुलिस ने उससे हथियारों के लाइसेंस और अन्य दस्तावेज मांगे लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद पता चला कि संजय भी गैंगस्टर माखन के साथ जुड़ा हुआ है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि संजय कुमार दोनों पिस्तौल कहां से लेकर आया था। वह कितने समय से इन्हें अपने पास रखे हुए था। आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और उसके संपर्कों को खंगाला जा रहा है। इन हथियारों का किसी वारदात में इस्तेमाल किया जाना था या इन्हें किसी अन्य उद्देश्य से रखा गया था। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।
-- -- -- -
चंडीगढ़ में केमिस्ट दुकान के कैशियर की हत्या में आया था माखन का नाम
गैंगस्टर माखन का नाम चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार केमिस्ट के कैशियर जानकी दास की हत्या में सामने आया था। जांच में हत्या को माखन के इशारों पर अंजाम दिए जाने की बात सामने आई थी। अब पुलिस संजय कुमार के माखन और अन्य गैंगस्टरों के साथ संपर्कों की जांच कर रही है।