{"_id":"64af15c0dbbbfba8560ed12a","slug":"crime-news-jammu-news-c-10-jam1008-160162-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गुज्जर नगर के एमसी डालर होटल को सेक्स रैकेट चलाने पर फिर नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गुज्जर नगर के एमसी डालर होटल को सेक्स रैकेट चलाने पर फिर नोटिस
विज्ञापन
अब डीसी ने जारी किया नोटिस, होटल मालिक से सात दिन में मांगा जवाब
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जिला प्रशासन ने शहर के गुज्जर नगर स्थित होटल एमसी डालर को एक बार फिर नोटिस जारी किया है। नोटिस होटल में सेक्स रैकेट चलाने पर दिया है। पहले 9 जून को एडीसी जम्मू ने नोटिस दिया था, जिस पर होटल मालिक ने कोर्ट से स्टे ले लिया। बाद में कोर्ट ने जिला प्रशासन को फिर से नोटिस देने की अनुमति दी।
बुधवार को जिला उपायुक्त अवनी लवासा की तरफ से नोटिस जारी किया गया। इसमें लिखा है कि होटल में नाबालिग लड़कियाें को लाकर सेक्स रैकेट चलाया जाता था। आपके खिलाफ मानव तस्करी और सैक्स रैकेट को लेकर कार्रवाई चलाई जा रही है। होटल मालिक 7 दिन में बताए कि क्यों न कड़ी कार्रवाई कर आपकी संपत्ति अटैच की जाए। बता दें कि बाग ए बाहु पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज है।
होटल मालिक और एसएचओ में बहस
बुधवार को बाग ए बाहु थाने की एसएचओ आरती ठाकुर पुलिस टीम के साथ होटल पहुंची। उन्होंने होटल के गेट पर उक्त नोटिस चिपकाया तो होटल मालिक की उनसे बहसवाजी हो गई। होटल मालिक का कहना है कि उनके होटल में ऐसा कुछ नहीं हुआ। अब उनके पास कोई काम करने वाला बिना पूछे कुछ करे तो इसमें उनका क्या कसूर है।
विज्ञापन
यह है मामला
पुलिस की एफआईआर में बताया है कि होटल में नाबालिग लड़कियों को लाया जाता था। पुलिस ने एक लड़की को छुड़ाया था। जिसने बताया कि उक्त होटल में बाहर की लड़कियों को लाया जाता है। पुलिस ने मामले की जांच की। होटल की सीसीटीवी फुटेज को चंडीगढ़ एफएसएल भेजा। एसएसपी ने जिला उपायुक्त को जानकारी दी कि उक्त होटल इस तरह की गतिविधियों में शामिल हैं, जिस पर कार्रवाई होनी चाहिए।