फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news

Jammu News: त्रिकुटा नगर में महिला की हत्या का एक माह बाद खुला राज

विज्ञापन
crime news
- पति ने प्राकृतिक मौत बताकर अंतिम संस्कार कर दिया, बहन की शिकायत पर जांच में खुलासा
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

जम्मू। त्रिकुटा नगर इलाके में महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है। पति ने उसकी मौत का कारण प्राकृतिक बताकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका की बहन की शिकायत पर पुलिस जांच में पति के हत्यारे होने का एक महीने बाद खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।




पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार नई बस्ती की रहने वाली सबीना सुनुवर ने बाहु फोर्ट थाने में गत शुक्रवार बहन स्मृति की संदिग्ध मौत को लेकर शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने बताया था कि संस्कार के दौरान उसकी बहन के गले पर कुछ संदिग्ध निशान थे। दोनों का आपस में नए घर को लेकर विवाद चल रहा था। इसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पति तेज पाल सिंह निवासी पुंछ को गिरफ्तार किया। वह स्मृति के साथ त्रिकुटा नगर में रह रहा था। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि स्मृति की मौत कोई प्राकृतिक कारणों से नहीं बल्कि पति ने ही उसकी हत्या की है। शिकायतकर्ता ने कुछ फोटोग्राफ भी पुलिस को दिए, जिसमें स्मृति के गले पर कुछ संदिग्ध निशास्थे। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन स्मृति को तेज पाल 26 अगस्त को इलाज के बहाने घर से ले गया था और अगले दिन 27 अगस्त को उसने सबको बताया कि उसकी उपचार के दौरान प्राकृतिक कारणों उसकी मौत हो गई है। इसके बाद आनन फानन में उसने शास्त्री नगर स्थित श्मशान घाट में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उसके गले पर कुछ संदिग्ध निशान पाए गए थे जिससे ऐसा लग रहा था कि उसके साथ कोई जोर जबरदस्ती की गई हो। एसपी साउथ अजय शर्मा के अनुसार एफएसएल की टीम ने आरोपी के घर पर पहुंच कर सबूत जुटाए। कड़िया जुड़ती गईं और पूछताछ में स्मृति की हत्या का राज खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed