{"_id":"68d308947cd7c9e5980f336f","slug":"crime-news-jammu-news-c-10-jam1003-721439-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मेहजबीन हत्या मामले में \nयुवती की संदिग्ध भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मेहजबीन हत्या मामले में युवती की संदिग्ध भूमिका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाने वाले नवीन और सुरिंदर छह दिन की रिमांड पर
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सैनिक कॉलोनी में मुंबई की युवती मेहजबीन की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच की टीम के हाथ अहम सुबूत लगे हैं। इस मामले में जम्मू की एक युवती की भूमिका सामने आई है जिसकी जांच चल रही है। मेहजबीन को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाने वाले नवीन बख्शी और सुरिंदर पाल को छह दिन की रिमांड पर लिया गया है।
क्राइम ब्रांच को मृतका को अस्पताल में दिए गए इलाज से जुड़े कई सुबूत मिले हैं। शहर के जिस निजी अस्पताल में उसे प्राथमिक उपचार दिया गया वहां बनी एमएलसी में गोली लगने के बाद दिए जाने वाले इलाज का जिक्र नहीं है। ऐसे में वहां के डॉक्टर व नर्सिंग स्टॉफ की संलिप्तता का भी शक है। मंगलवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने मेहजबीन की बहन से पूछताछ का सिलसिला चौथे दिन भी जारी रखा। सूत्रों के अनुसार गोली चलने के बाद घर में अच्छे से साफ-सफाई की गई थी जिस कारण जरूरी सुबूत नष्ट हुए हैं। घर से टीम को गोली के खोखे भी नहीं मिले हैं। इस मामले में जिस स्थानीय युवती की भूमिका सामने आ रही है वह वारदात से ठीक पहले वहां से बाहर चली गई थी। टीम अब उसी गंभीरता को देख रही है। 21 अगस्त को यह वारदात हुई थी। यहां तीन युवतियां, मेहजबीन अकील शेख (मृतका) उसकी बहन फातिमा अकील (21) और लुधियाना की जसप्रीत कौर (28) मौजूद थीं। वारदात में घायल होने के बाद उन्हें नवीन बख्शी और सुरिंदर पाल नाम के व्यक्ति ने अस्पताल पहुंचाया था। इन्होंने डॉक्टरों को बताया कि तीनों रिंग रोड पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गई थीं। सूत्रों ने बताया कि नवीन और सुरिंदर सैनिक कॉलोनी इलाके में एक फिजियोथेरेपी सेंटर चलाते हैं।