फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news

Jammu News: करवाचौथ के लिए बैंक लॉकर से निकाले 50 तोले के गहने चोरी

विज्ञापन
crime news
जम्मू। करवाचौथ के लिए बैंक लॉकर से निकाले 50 तोले के गहने महिला चोर ने चोरी कर लिया। वारदात शहर के पक्का डंगा इलाके में हुई। यहां सीसीटीवी में दुकान पर शॉपिंग कर रही महिला के पर्स में रखे गहने के बाॅक्स को आरोपी निकालते हुए दिख रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता शानू मन्हास के अनुसार वह 50 तोले के गहने बैंक लॉकर से निकाल कर लाई थीं। बताया कि शनिवार को बैंक में हाफ डे था इसलिए गहने सुबह निकाल लिए थे। इसके बाद साथी महिला के साथ शॉपिंग करने पक्का डंगा गईं। दुकान में भीड़ थी। वहां दो महिलाएं भी थीं जिनकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही थीं। इनमें से एक ने पर्स की चेन खोली और मौका देखकर गहने के बाॅक्स लेकर फरार हो गई। पर्स से बॉक्स गायब होने का पता चलने पर महिला ने शोर मचाया। इसके बाद दुकान में लगे सीसीटीवी को देखा गया तो एक महिला पर्स से कुछ सामान निकालते दिखी। इसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed