फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news

Jammu News: नानक नगर में शिवाजी चौक के पास अवैध स्पा सेंटर सीज

विज्ञापन
crime news
दोपहर बाद दबिश देने पहुंची गांधीनगर पुलिस, बिना लाइसेंस चल रहा था सेंटर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नानक नगर के शिवाजी चौक के पास अवैध रूप से चल रहे स्पा सेंटर को पुलिस ने सीज किया है। यह कार्रवाई रविवार को गांधीनगर पुलिस ने एक पुख्ता सूचना पर की। इस दौरान जांच में सेंटर संचालन के लिए दस्तावेज और जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन पाया गया। सेंटर मलिक ने गांधीनगर थाने में सभी नियमों का पालन करने वाला शपथ पत्र भी नहीं दिया था।
गांधीनगर पुलिस के अनुसार उन्हें अपने सूत्रों से सूचना मिली थी कि डिजायर नामक स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियां चल रही है और अवैध रूप से संचालन हो रहा है। इस इनपुट पर रविवार दोपहर बाद पुलिस टीम स्पा सेंटर पहुंची, लेकिन वह बंद मिला। इसके बाद सेंटर मालिक को बुलाया गया। लाइसेंस सहित अन्य जरूरी दस्तावेज मांगे लेकिन वो उपलब्ध नहीं करवा सका। पुलिस वहां से सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिया है। उसकी जांच की जा रही है, जिसमें सेंटर में आने वाले लोगों और वहां होने वाली गतिविधियों को देखा जा रहा है। इस पर पुलिस ने सेंटर को सीज कर मालिक विपिन से पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन

-------
सात मार्च को छह सेंटर पर हुई थी र्कारवाई जिला प्रशासन ने सात मार्च को शहर के विभिन्न इलाकों में चल रहे स्पा व मसाज सेंटर को औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान छह सेंटर अनैतिक गतिविधियों व जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशानिर्देश का पालन नहीं करने पर नोटिस जारी किया था। इसमें क्रिस्टल स्पा, एवरग्रीन थाई थेरेपी सेंटर, टच ऑफ मैजिक, द बबल स्पा, द गोल्डन थाई यूनिसेक्स स्पा और हेल्थ आयुर्वेद स्पा एंड सैलून शामिल थे। बता दें कि 12 फरवरी को डीसी जम्मू ने स्पा व मसाज सेंटरों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए थे। इसमें सीसीटीवी लगाने, तीस दिन तक रिकॉर्डिंग रखना। सुबह आठ से रात नौ बजे तक सेंटर के संचालन का समय सहित अन्य निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पुख्ता सूचना पर कार्रवाई की थी। पुलिस टीम के वहां पहुंचने पर सेंटर बंद मिला था। जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशानिर्देश का उल्लंघन पाया गया है। इस मामले में जांच कर रहे है।
- डॉ. अजय शर्मा, एसपी साउथ जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed