{"_id":"6609d38bf4f050c519037684","slug":"crime-news-jammu-news-c-10-1-jam1005-331193-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बारामुला और कुलगाम में दो नशा तस्करों के दो मंजिला मकान कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बारामुला और कुलगाम में दो नशा तस्करों के दो मंजिला मकान कुर्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-पुलिस ने कहा-दोनों संपत्तियां नशे की कमाई से बनाई गईं
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नशा के खिलाफ जारी लड़ाई में कड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को उत्तरी कश्मीर के बारामुला व दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में दो नशा तस्करों को दो मंजिला मकान कुर्क कर लिए। आरोप है कि यह संपत्तियां नशे के कारोबार से कमाए गए धन से जुटाई गई थीं।
बारामुला के उड़ी सेक्टर में पुलिस ने कुख्यात नशा तस्कर आजाद अहमद मीर के दो मंजिला मकान पर कार्रवाई की है। इसकी अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये है। यह कार्रवाई एनडीपीएस अधिनियम 1985 की धारा 68-ई सहपठित 68-एफ (1) के तहत की गई। नशा तस्कर के खिलाफ उड़ी थाने में मामला दर्ज था। पुलिस की जांच और पूछताछ के दौरान संपत्ति की पहचान अवैध रूप से अर्जित धन के रूप में की गई।
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में की गई एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने देवसर निवासी नशा तस्कर सबजार अहमद राथर का दो मंजिला मकान कुर्क कर लिया। इसकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
कोट भलवाल जेल में बंद है सबजार
कुलगाम का नशा तस्कर सबजार वर्तमान में जम्मू की कोट भलवाल जेल में बंद है। यह कार्रवाई आरोपी के खिलाफ वर्ष 2019 में काजीगुंड व वर्ष 2023 में देवसर थानों में दर्ज एनडीपीएस मामले में की गई है।