फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news

घर में फंदे से लटकता मिला किशोरी का शव

विज्ञापन
crime news
जम्मू। शहर के छन्नी हिम्मत क्षेत्र में एक किशोरी का शव फंदे से लटकते मिला। मामला शुक्रवार दोपहर का है। मृतका मूलरूप से मध्यप्रदेश की रहने वाली थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया।
विज्ञापन

मृतका अंजू अहरीवाल छन्नी हिम्मत में रहती थी। शुक्रवार को दोपहर के समय किसी के घर से काम करने के बाद घर आई। इसके बाद उसे एक अन्य घर में काम पर जाना था। इस दौरान वह कपड़े बदलने की बात कर कमरे में गई। लेकिन काफी देर बाद तक वह बाहर नहीं आई।
विज्ञापन

बाद में उसकी बहन ने देखा कि वह फंदे से लटकी हुई है। इस पर उसने शोर मचाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतका अंजू अपनी बहन, भाई और मां के साथ रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल महिला की मौत
जम्मू। सड़क हादसे में घायल हुई बुजुर्ग महिला ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। ठकुराई देवी(92) निवासी लोवर बरनाई को 20 फरवरी को एक स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी थी। इसके बाद से महिला का उपचार जीएमसी में चल रहा था। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed