फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news,fraud,jammu news

पत्नी-बेटों के नाम खड़ी की करोड़ों की बेनामी संपत्ति, एईई पर चार्जशीट

विज्ञापन
crime news,fraud,jammu news
जम्मू। आय से अधिक संपत्ति मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने टीएलसीडी-1 के पूर्व सहायक एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नजीर अहमद चौधरी के खिलाफ चालान पेश कर दिया है। 2007 में नजीर के खिलाफ एसीबी ने केस दर्ज किया था। तब से इस मामले की जांच चल रही थी। नजीर जम्मू के सैनिक कालोनी में रहते हैं। जिन्होंने अपने और अपने परिवार के नाम पर बेनामी संपत्ति खड़ी की। अवैध रूप से अपने पद का दुरुपयोग किया और संपत्ति जमा की।
विज्ञापन

जांच में पाया गया कि 1980 से 2007 तक नजीर ने कई तरह की संपत्ति जमा की। नजीर ने अपनी पत्नी जमीला और दो बेटों मोहम्मद नैर और मोहम्मद शाहबाज चौधरी के नाम पर 5 प्लाटों पर तीन ब्लाक वाला आलीशान कांप्लेक्स बनाया। अपने बेटों के नाम पर चौआदी में 10 कनाल 6 मरला जमीन खरीदी गई, दो महंगी कारें भी लीं। आरोपी के जांच में 16 बैंक खाते मिले। जिसमें उसने बड़े स्तर पर अपने और परिवार के नाम पर पैसा जमा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed