फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news,fraud,jammu news

ठेकेदार पंजीकरण के फर्जी कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़

विज्ञापन
crime news,fraud,jammu news
जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस की अपराध शाखा ने फ र्जी ठेकेदार पंजीकरण कार्ड बनाने में शामिल एक गिरोह का भंडाफ ोड़ कर उसके तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा ने इनके ठिकानों पर छापामारी कर कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं।
विज्ञापन

डोडा जिले के ठेकेदारों ने शादी लाल एवं लालदीन के जरिये अपराध शाखा जम्मू में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया गया था कि आरोपी सरकारी धन हड़पने के लिए मुख्य अभियंता सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग कश्मीर के कार्यालय से फर्जी पंजीकरण कार्ड बनवा रहे हैं। साथ ही अपराधियों का एक गिरोह है जो इस तरह के फ र्जी दस्तावेज बना रहा है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा जम्मू ने मामले की जांच शुरू कर की जिसमें फ र्जी ठेकेदार के रजिस्ट्रेशन कार्ड बनाने में शामिल एक गिरोह का पदार्फ ाश हुआ। उन्होंने कहा कि जम्मू संभाग में जम्मू, बनिहाल, डोडा और कश्मीर संभाग में अनंतनाग जिले के कुछ कस्बों में अपराध शाखा की टीमों द्वारा छापे मारे गए। इसमें तीन आरोपियों नजीर अहमद जरगर, गुलाम मोहम्मद शाह और पीर मुख्तियार अहमद को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह सक्षम अधिकारियों के साथ मिलकर फर्जी पंजीकरण कार्ड बनाने और सरकारी ठेके हासिल कर भारी भरकम राशि डकारने के काम में आपराधिक षडयंत्रकारी के रूप में शामिल रहे। अपराध शाखा की टीम ने इन आरोपियों के जम्मू, रामबन, बनिहाल, डोडा व अनंतनाग के ठिकानों पर भी छापा मारा। यहां से उन्होंने कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। वे मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार भाग रहे थे और ठिकाने बदल रहे थे। इस पर टीम ने आरोपियों के विषय में सूचना जुटाकर उन पर लगातार पैनी निगाह रखी। अंतत: उन्हें धर दबोचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed