{"_id":"69504bbbc19be35d230847ad","slug":"crime-news-education-lecturer-suspended-samba-news-c-272-1-raj1001-106242-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: लेक्चरर ने नमाज पढ़ने के लिए स्कूल \nकी छत पर बनवाया मंच, निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: लेक्चरर ने नमाज पढ़ने के लिए स्कूल की छत पर बनवाया मंच, निलंबित
विज्ञापन
राजोरी चिंग्स मे सकूल मे मौजूद स्थानीय लोग साथ ही सकूल के छत पर नमाज़ पढ़ने के लिए बनाया गया प्ले
- फोटो : samvad
- सरकारी स्कूल चिंगस का मामला, लोगों ने केस दर्ज करने की मांग की
- सीईओ ने जांच के बाद डीसी और शिक्षा निदेशक को साैंपी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। जिले के चिंगस इलाके में सरकारी स्कूल के लेक्चरर ने नवाज पढ़ने के लिए स्कूल की छत पर ही मंच तैयार करवा लिया। शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए लेक्चरर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
मामला सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल चिंगस का है। स्थानीय लोगों ने शनिवार को स्कूल में पहुंचकर आपत्ति जताई। लोगों ने लेक्चरर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि अगर मामला दर्ज नहीं किया गया तो प्रदर्शन करेंगे।
डीसी अभिषेक शर्मा को जब सूचना मिली तो उन्होंने तत्काल मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) को स्कूल का दौरा कर जांच कर रिपोर्ट साैंपने के निर्देश दिए।
सीईओ मोहम्मद हाफिज शेख ने जिला शिक्षा योजना अधिकारी के साथ स्कूल का दाैरा किया। जांच करने पर पाया गया कि स्कूल के नए भवन की छत पर लेक्चरर (अरबी) डॉ. मुनव्वर हुसैन ने मंच बनाया है। इसका इस्तेमाल नमाज पढ़ने के लिए किया जाना था। मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए सीईओ ने लेक्चरर को डायरेक्टर स्कूल शिक्षा विभाग के अनुमोदन के अधीन निलंबित कर दिया और उन्हें उक्त स्कूल से हटाकर मुख्य शिक्षा कार्यालय राजोरी में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया है। सीईओ ने पूरी रिपोर्ट डीसी और शिक्षा निदेशक को साैंप दी है।