{"_id":"61cb76aa44254d1a121c67cc","slug":"crime-jammu-news-loot-jammu-news-jmu2507817125","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी में दिखे नौ नकाबपोश, पहचान के लिए लोगों से मांगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी में दिखे नौ नकाबपोश, पहचान के लिए लोगों से मांगी मदद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरनिया। अरनिया में पेट्रोल पंप कर्मी से 2.31 लाख नकदी लूटने वाले नौ नकाबपोश सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए हैं। इनकी पहचान के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर आम लोगों की मदद मांगी है।
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार वारदात को अंजाम देने के लिए दो बाइक और एक स्कूटी पर पांच नकाबपोश सड़क पर खड़े दिख रहे हैं, जबकि एक अन्य फुटेज में एक अन्य पल्सर मोटरसाइकिल के पास चार नकाबपोश खड़े हैं। शातिरों ने तीनों दोपहिया वाहनों की नंबर प्लेटों को कपड़े से ढका है। स्थानीय लोगों के अनुसार लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद तीन बाइक और एक स्कूटी पर सवार सभी नौ नकाबपोश शातिर जाते वक्त तलवारें लहराते और ललकारे मारते हुए गुजरे थे।
सोमवार को दिनदहाड़े तेजधार हथियारों के बल पर की गई इस लूट से क्षेत्र के बैंकों पर भी खतरा मंडराने लगा है और अगर जल्द ही इनका पूरा गैंग नहीं पकड़ा गया तो इनके हौसले और बुलंद होंगे, जिससे फिर से बड़ी लूट की घटना को अंजाम दे सकते हैं। स्थानीय निवासी सोनू पंडित, कमलजीत, रमेश पेला आदि का कहना है कि अगर दिनदहाड़े इतनी बड़ी लूट की घटना हो रही तो रात को और भी ज्यादा खतरा बन गया है।
विज्ञापन
----
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
सोमवार को अरनिया स्थित पेट्रोलियम फिलिंग स्टेशन का कर्मचारी काकू राम दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे 2.31 लाख रुपये बैंक में जमा करवाने पैदल जा रहा था। वह पेट्रोल पंप से करीब डेढ़ सौ मीटर दूरी पर ही गया था कि पीछे से तीन बाइक और एक स्कूटी पर आए नकाबपोशों ने तलवार और अन्य हथियार दिखाकर नकदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।
------
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नकाबपोश शातिरों की पहचान की जा रही। जांच के लिए पुलिस टीमें भी गठित की हैं, जो जल्द ही सभी शातिरों की पहचान कर गिरफ्तार कर लेंगी। क्षेत्र के बैंकों में गनमैन मौजूद हैं, इसलिए लुटेरे यहां ऐसी हिमाकत नहीं कर सकते। अगर लुटेरे आते हैं तो गार्ड उनकी टांग पर गोली मार सकते हैं।
- तिलक राज, थाना प्रभारी अरनिया