{"_id":"600f16648ebc3e08912478d9","slug":"crime-jammu-news-jmu227745863","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुष्कर्म में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से दुष्कर्म में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
जम्मू। बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने एक नाबालिग की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनमें एक युवती भी शामिल है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कोठी मोड़ निवासी एक नाबालिग की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई। शिकायत बताया गया कि उसके पड़ोस में रहने वाली एक युवती ने उसे बहला-फुसला कर अपने दो रिश्तेदारों से उसका दुष्कर्म कराया। शिकायत में बताया गया कि वह दोनों उसके घर पर आते थे। काफी समय तक ऐसा कराया गया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद उसकी चिकित्सकीय जांच कराई। उसके बाद इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान साहिल सैनी निवासी बिश्नाह तथा मोहिंद्र सैनी निवासी अरनिया के रूप में हुई है। इसके अलावा एक युवती भी शामिल है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
इस मामले में एसडीपीओ बाड़ी ब्राह्मणा मोहिता शर्मा का कहना है कि लगभग 3.00 के करीब यह शिकायत पीड़िता द्वारा दी गई। उसके तुरंत बाद कार्रवाई शुरू कर दी गई। तकरीबन चार घंटे के अंदर ही इस मामले को सुलझा लिया। इसमें थानेदार पुरमंडल, पीएसओ और स्टाफ के लोग लगाए गए। पूरी टीम की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।