{"_id":"5f90848b8ebc3e9bed14b5c1","slug":"crime-jammu-news-jmu221292413","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई लाख रुपये और लैपटॉप ले भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई लाख रुपये और लैपटॉप ले भागे बदमाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। जम्मू शहर के आसपास के इलाकों में लूटमार की घटनाओं से लोगों में दहशत है। बाड़ी ब्राह्मणा में पूर्व सैनिक से लूट और बिश्नाह में महिला से झपटमारी के बाद अब आरएस पुरा में बदमाश ढाई लाख रुपये और लैपटॉप लूट ले गए। बदमाशों ने खिदमत सेंटर के संचालक पर बेसबॉल के डंडे से हमला कर घायल कर दिया और सामान लेकर फरार हो गए। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब नौ बजे चकरोई गांव में खिदमत सेंटर चला रहे सुरेंद्र कुमार खिदमत सेंटर बंद कर घर लौट रहा था। हाथ में पकड़े बैग में उसने ढाई लाख रुपये और लैपटॉप रखा था। इस दौरान पीछे से बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और सुरेंद्र कुमार पर बेसबाल से हमला कर दिया। इससे पहले कि सुरेंद्र कुछ समझ पाता, दो बदमाशों ने उससे रुपये से भरा बैग और लैपटॉप लूट लिया और फरार हो गए। सुरेंद्र के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इस संबंध में चकरोई पुलिस चौकी में वारदात की जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने सुरेंद्र को आरएस पुरा के उपजिला में उपचार ले गए। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। इस संबंध में आरएस पुरा पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि बाड़ी ब्राह्मणा में लूट के शिकार पूर्व सैनिक बुरी तरह से घायल हो गए थे। वहीं बिश्नाह में चलती स्कूटी से सोने की चेन और मंगलसूत्र झपटमारी के दौरान भुक्तभोगी महिला वाहन से गिरकर घायल हो गई थी।