फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

सोशल साइट पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने पर केस दर्ज

विज्ञापन
crime
मीरां साहिब। सोशल साइट फेसबुक पर धर्म विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में मीरां साहिब पुलिस ने एक युवक के विरुद्ध धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। युवक को गिरफ्तार करने के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष राकेश बजरंगी कुछ समर्थकों के साथ शुक्रवार को मीरां साहिब थाने में पहुंचे। उन्होंने फेसबुक पर रमणदीप सिंह निवासी वार्ड नंबर-एक, सिंबल द्वारा देवी देवताओं पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को दिखा कर उसके विरुद्ध मामला दर्ज करने की मांग की। पुलिस कर्मियों ने प्राथमिक जांच में रमणदीप द्वारा किए गए पोस्ट को आपत्तिजनक पाते हुए उसके विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया। पुलिस टीम रमणदीप की तलाश में उसके घर पहुंची, लेकिन वह घर पर मौजूद नहीं था। पूछताछ के लिए पुलिस रमणदीप के भाई को थाने ले आई। एसएचओ मीरां साहिब हर मोहिंद्र सिंह ने बताया कि मामले का आरोपी रमणदीप ट्रक चालक हैं। परिवार के अनुसार वह गुवाहाटी में ट्रक लेकर गया है। फोन पर बात हुई है, उसे जल्द जम्मू पहुंचने के लिए कहा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जम्मू जोन के इंस्पेक्टर जनरल आफ पुलिस मुकेश सिंह ने लोगों को शांति बनाए रखने और सोशल साइट पर आपत्तिजनक टिप्पणी न करने की अपील की हैं।
विज्ञापन

उनके अनुसार ऐसा करने वाले लोगों से पुलिस सख्ती के साथ निपटनेगी। गौरतलब है कि कुछ समय पूर्व भी फेसबुक पर एक ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया था, जिसके बाद प्रदेश के कुछ जिलों में तनाव व्याप्त हो गया था। हालांकि पुलिस द्वारा मामले के आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने के चलते जल्द शांति बहाल हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed