{"_id":"5edfdad68ebc3e42b32032dc","slug":"crime-jammu-news-jmu211800752","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवादियों को कड़ी सजा दिए जाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकवादियों को कड़ी सजा दिए जाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौशेरा। अनंतनाग में कश्मीरी पंडित समुदाय के सरपंच की गोली मार कर की गई हत्या को लेकर पंच सरपंचों में काफी गुस्सा देखा जा रहा है। वह इसे सरकार और पुलिस की नाकामी करार दे रहे हैं। उनका कहना है कि इस मामले में देरी करना और भी खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए जल्द से जल्द हत्यारों का पता लगाया और उन्हें पकड़कर उनको कड़ी सजा दी जाए।
इस संबंध में लंबेडी ब्लाक के वीडीसी चेयरमैन विकास शर्मा ने आतंकियों द्वारा की गई सरपंच अजय पंडित की हत्या पर रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आतंकियों को कड़ा सबक सिखाया जाए। सरपंचों व वीडीसी चेयरमैनों को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू से की।
सेरी ब्लाक की वीडीसी चेयरमैन नीना शर्मा ने कहा कि सरपंच व ब्लाक चेयरमैन को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग पहले भी सरकार से की गई थी। सरकार इस ओर ध्यान दे। आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई तेज की जाए। वे आए दिन निर्दोष लोगों को निशाना बना कर मार रहे हैं।
विज्ञापन
डींग (कलाल) के सरपंच रमेश चौधरी ने कहा कि अगर सरपंच सुरक्षित नहीं हैं, तो पंचायतों का विकास कैसे हो पाएगा। उपराज्यपाल सरपंचों को सुरक्षा मुहैया कराएं। आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।