{"_id":"5e1b76948ebc3e87984d49ee","slug":"crime-jammu-news-jmu2014518149","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता छात्र का शव रिहाल में नाले से मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता छात्र का शव रिहाल में नाले से मिला
विज्ञापन
मृतक संजय संग्राल का फाइल फोटो
- फोटो : SAMBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिश्नाह। एक सप्ताह से लापता सातवीं कक्षा के छात्र का शव रविवार को रिहाल गांव में एक नाले में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छात्र के परिजनों ने उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई है। शव के चेहरे पर चोेट के निशान मिले हैं और नाक से खून भी बहा है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पानी में होने के कारण शव की हालत काफी खराब हो गई है।
पुलिस के अनुसार ब्राह्मण गांव निवासी संजय संग्राल (14) पुत्र रमन कुमार संग्राल सातवीं कक्षा का विद्यार्थी था। उसके पिता बीमार होने के कारण घर में ही कपड़ों की सिलाई करते हैं। सिलाई के लिए कपड़े संजय ही रिहाल गांव में एक सिलाई की दुकान से लेकर आता था और कपड़े सिल जाने के बाद वही उन्हें देने के लिए जाता था। दो जनवरी को संजय सिले हुए कपड़े लेकर रिहाल गांव में टेलर को देने के लिए गया लेकिन वापस नहीं आया। परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। पांच जनवरी को उसके लापता होने का मामला बिश्नाह पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया गया। पुलिस में दर्ज कराए केस में परिवारजनों ने उसके अपहरण की भी आशंका जताई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी, लेकिन इस बीच संजय संग्राल का सुराग नहीं लग पाया। रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि रिहाल गांव में एक नाले में एक बच्चे का शव है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया तो उसकी पहचान संजय संग्राल के रूप में हुई।
------
चाचा ने जताई हत्या की आशंका
शव मिलने के बाद संजय के चाचा ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। चाचा ने कहा कि गांव के ही एक दुकानदार ने कुछ दिन पहले संजय पर चोरी का आरोप लगाया गया था और उससे मारपीट भी की थी। उन्हें आशंका है कि उसी दुकानदार ने परिवार के साथ मिलकर उसकी हत्या को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
------
पुलिस इस मामले को हर एंगल से जोड़ कर जांच में जुट गई है। पानी में रहने के कारण शव की हालत काफी खराब हो गई है। ऐसे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है।
- दीपक सिंह पठानिया, थाना प्रभारी, बिश्नाह