फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

क्षेत्र में दहशत, सीमा पर चौकसी कड़ी

विज्ञापन
crime
अरनिया। अनुच्छेद 370 हटने के बाद राज्य में उपजे हालात के चलते क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। वहीं पाकिस्तान की तरफ से की जाने वाली किसी भी नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सीमा पर तैनात सीमा प्रहरियों ने भी कमर कस ली है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार बीते चार-पांच दिन से सीमा के उस पार पाक रेंजरों में हरकत देखी गई, जिससे जाहिर हो रहा है कि पाक कभी भी अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देते हुए कभी भी सीमा पर गोलाबारी कर सकता है। हालांकि अनुच्छेद 370 हटने के बाद उत्पन्न हुए हालातों के बाद भी दोनों ओर की सीमा पर शांति बनी हुई है, मगर फिर भी लोगों में दहशत बरकरार है।
विज्ञापन

वहीं सीमा पर तैनात सीमा प्रहारी पाक की किसी भी अप्रिय घटना का जवाब देने के लिए मुस्तैद हैं, जबकि क्षेत्र के ग्रामीण हल्के में होने वाली किसी भी घटना को रोकने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाल रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी हरमिंदर सिंह का कहना है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना पर नजर रखने के लिए करीब सीमावर्ती गांवों सहित मुख्य सड़क पर भी केंद्रीय सुरक्षा बलों के सहयोग से जगह-जगह नाके लगा कर हर आने जाने वाले वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed