फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime,jammu news

सेब से लदे ट्रक में 22 किलो चरस समेत चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
crime,jammu news
जम्मू। कश्मीर से राजस्थान ले जाई जा रही चरस की खेप को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने बरामद किया है। शोपियां जिले के वाची गांव के तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। सेब से लदे ट्रक में यह नशीला पदार्थ ले जाया जा रहा था। एएनटीएफ की टीम ने जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में नाका लगाया था। इस दौरान ट्रक (जेके15ए 5238) को तलाशी के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर ट्रक में सेब की पेटियां लदी थीं, जिनके बीच चरस के 22 पैकेट रखे गए थे। कुल 22 किलो चरस बरामद की गई है। ट्रक के चालक मोहम्मद अशरफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह कश्मीर से चरस लेकर राजस्थान जा रहा था। यहां उसे सेब उतारने के साथ ही इसे सप्लायर को दे देना था।
विज्ञापन

----------
सरिया से लदा वाहन चोरी
जम्मू। शहर में वाहनों की चोरियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। डिग्याना कैंप के बाहर एक सरिया से लदा 207 टाटा मोबाइल वाहन चोरी हो गया। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज किया है। वारदात शुक्रवार तड़के तीन से चार बजे के बीच की है। सीसीटीवी की फुटेज में साफ दिख रहा है कि दो युवक स्कूटी पर आते हैं। इनमें से एक टाटा मोबाइल के अंदर जाता है। इसके बाद वाहन लेकर चला जाता है। मात्र पांच मिनट के भीतर वारदात को अंजाम दिया जाता है। यह टाटा मोबाइल सरिया गोदाम के बाहर खड़ा था।
विज्ञापन

-------
वेयर हाउस के पास घर से बाइक चोरी
उधर, शहर के वेयर हाउस में एक बाइक चोरी कर ली गई। बाइक के मालिक संजय कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि उसने बाइक अपने घर के बाहर खड़ी की थी। शुक्रवार सुबह देखा तो बाइक वहां से चोरी हो गई थी। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कद दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
चोरी की बाइक के साथ आरोपी काबू
जम्मू। सतवारी पुलिस ने चोरी की एक बाइक बरामद की है। 11 अगस्त को मोइन अहमद ने पुलिस को शिकायत दी थी। कि उसकी (डीएल85एएल 0383) नंबर की बुलेट बाइक चोरी हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल लिया और उसकी निशानदेही पर बाइक बरामद कर ली। आरोपी मोहम्मद अखतर सतवारी के जवाहर नगर का रहने वाला है, जिसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

-------
इमारत से गिरकर मजदूर की मौत
जम्मू। फ्लायं मंडाल क्षेत्र में इमारत पर काम करते एक मजदूर की गिरने से मौत हो गई। यहां वह काफी ऊंचाई से नीचे गिर गया। राम गणेश उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। जीएमसी में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिवार को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed