फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime,jammu news

खनन रोकने गए इंस्पेक्टर पर सरपंच ने तानी तलवार

विज्ञापन
crime,jammu news
जम्मू। तवी में खनन रोकने गए पुलिस इंस्पेक्टर पर खनन माफिया ने तलवार तान दी। इंस्पेक्टर को धमकी दी कि यदि हिम्मत है तो जेसीबी ले जाकर दिखाए। हालांकि इंस्पेक्टर ने धमकियों की परवाह न करते हुए मोर्चा नहीं छोड़ा और जेसीबी जब्त कर लिया। घटनास्थल पर जब पुलिस टीम पहुंची तो सरपंच फरार हो गया। सरपंच के साथ उसका भाई भी था। सतवारी थाने में पुलिस ने सरपंच और उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह मामला चट्टा क्षेत्र में मंगलवार देर शाम का है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चट्ठा पुलिस चौकी के प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश रोशन को तवी नदी में खनन की सूचना मिली। वह दो पुलिस कर्मियों को लेकर मौके पर पहुंचे। जैसे ही खनन में शामिल ट्रैक्टर-ट्राली तवी से निकली तो उसके पीछे जेसीबी भी निकल गई। इंस्पेक्टर ने थोड़ी दूर जाकर जब इनको रोका तो जेसीबी और ट्रैक्टर चालक दोनों ही वाहन छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने जेसीबी जब्त कर ली, लेकिन तभी स्थानीय सरपंच बलविंदर सिंह उसके भाई बलदीप सिंह कुछ अज्ञात लोगों के साथ वहां पहुंच गए। इन लोगों ने इंस्पेक्टर को धमकी दी कि जेसीबी को लेकर नहीं जा सकता। सरपंच ने तलवार निकालकर इंस्पेक्टर पर तान दी। इसकी जानकारी इंस्पेक्टर ने उच्च अधिकारियों को दी। इसके बाद सतवारी पुलिस स्टेशन के एसएचओ दीपक जसरोटिया पुलिस नफरी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। लेकिन तब तक सरपंच और अन्य लोग फरार हो चुके थे। पुलिस ने जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त कर लिया है। एसएचओ के अनुसार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

--------
सरपंच के तलवार दिखाने का बनाया है वीडियो
पुलिस कर्मियों ने सरपंच द्वारा इंस्पेक्टर पर तलवार तानने का वीडियो बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजा है। इंस्पेक्टर राकेश रोशन ने इस मामले की शिकायत सतवारी पुलिस थाने में दर्ज कराई है। अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed