फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime,jammu news

चोरी के आरोपी को रिहा करवाने के लिए मांगी रिश्वत, एएसआई सस्पेंड

विज्ञापन
crime,jammu news
जम्मू। बस स्टैंड पुलिस थाने में तैनात एक एएसआई को जिला पुलिस ने रिश्वत लेने के आरोप में सस्पेंड कर दिया है। आरोप है कि एएसआई जावेद अहमद ने बस स्टैंड पुलिस की ओर से पकड़े गए चोरी के एक आरोपी को रिहा करवाने के लिए 45 हजार रुपये रिश्वत मांगी। आरोपी ने इसकी शिकायत पुलिस के उच्च अधिकारियों से की। मामले की जांच में पाया गया कि एएसआई ने रिश्वत ली है। इसके बाद उसे सस्पेंड कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 20 मई को जम्मू बस स्टैंड पर एक सरकारी बस में बैठी महिला का पर्स चोरी हुआ था। पीड़ित महिला की शिकायत पर बस स्टैंड थाना पुलिस ने केस दर्ज कर एक संदिग्ध आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। उक्त आरोपी को रिहा करवाने के लिए चोरी के मामले की जांच कर रहे एएसआई जावेद अहमद ने रिश्वत मांगी। आरोप है कि एएसआई ने 25 हजार रुपये ऑनलाइन और 15 हजार रुपये नकद रिश्वत ली है। इसके साथ आरोपी का मोबाइल भी ले लिया। एसपी नॉर्थ मोहिता शर्मा के अनुसार एएसआई जावेद अहमद को सस्पेंड कर दिया है, मामले की जांच जारी है। अधिकारियों के अनुसार आरोपी एएसआई ने रिश्वत की रकम लौटा दी है, लेकिन अभी तक मोबाइल वापस नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed